About
प्रेषक परिचय :-
बालेन्दु मिश्रा, आपका जन्म बिहार राज्य के दरभंगा जिले के पंचोभ नामक गाँव में हुआ। आपका वास्तविक नाम यशवर्धन राज है और आप बालेन्दु मिश्रा मैथिल उपनाम से काव्य रचनाएँ करते हैं। आपने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने पैतृक गाँव से ही की है और आपने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हिन्दी प्रतिष्ठा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। आपकी पहली रचना जीवन एक नाटक अमर उजाला से प्रकाशित हुई है और इसके बाद आपकी कई रचनाएँ मानस पत्रिका, सारथी पत्रिका, अमर उजाला काव्य और साहित्यपीडिया में डिजिटली प्रकाशित हो चुकी है। आपने महिला एक जननी साझा काव्य संग्रह में भी अपना योगदान दिया हे। आपने द्रौपदी की व्यथा और सीता का दुख नाम से दो कवितायें लिखी हैं और भारत की महान स्त्रियों पर कवितायें लिखकर एक काव्य संग्रह पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा आपने और भी कई अप्रकाशित रचनाएँ की हैं। वर्तमान में आप अपनी रचनाओं के साथ-साथ प्रसिद्ध लेखकों की प्रसिद्ध रचनाओं को भी इस वेबसाइट पर संकलित करने का कार्य कर रहे हैं।